Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेडियोऐक्टिव पाए गए नीदरलैंड्स में 'ऐंटी 5जी' नेकलेस, जारी की गई चेतावनी

short by नेहा भारद्वाज / on Saturday, 18 December 2021
नीदरलैंड्स की अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर सेफ्टी ऐंड रेडिएशन प्रोटेक्शन ने लोगों को चेताया है कि उन्हें 5जी मोबाइल नेटवर्क से 'सुरक्षित' रखने का दावा करने वाले नेकलेस और एक्सेसरीज़ रेडियोऐक्टिव पाए गए हैं। बकौल अथॉरिटी, इनका उपयोग नहीं करें क्योंकि लंबे समय तक पहने रखने पर ये नुकसान पहुंचा सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 5जी नेटवर्क सुरक्षित है।
read more at autoriteitnvs.nl