रेत के 3,425 लड्डुओं की मदद से सुदर्शन पटनायक ने बनाई भगवान गणेश की कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गणेश चतुर्थी के मौके पर ओडिशा के पुरी में बीच पर रेत से भगवान गणेश की कलाकृति बनाई है। ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर पटनायक ने बताया कि उन्होंने रेत के 3,425 लड्डुओं और कुछ फूलों की मदद से इसे बनाया। तस्वीर पर एक यूज़र ने लिखा, "आपके द्वारा बनाई गईं कलाकृतियां जीती-जागती लगती हैं।"
read more at Hindustan Times


