Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेप केस की जांच कर रहे अधिकारियों को 'मारने की साज़िश' को लेकर ऐक्टर दिलीप पर केस दर्ज

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 9 January 2022
मलयालम ऐक्टर दिलीप के खिलाफ बलात्कार मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को मारने की साज़िश के ऑडियो क्लिप को लेकर केरल पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ एक नया केस दर्ज किया है। क्लिप में अभिनेता कथित तौर पर यह कहते सुने गए, "देखना...अधिकारियों को कैसे भुगतना होगा।" दिलीप पर 2017 में एक ऐक्ट्रेस के रेप का आरोप लगा था।
read more at The News Minute