रेप व हत्या के मामले में दोषी राम रहीम 1 महीने की परोल पर जेल से हुआ रिहा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह शुक्रवार को रोहतक की जेल से 1 महीने की परोल पर रिहा किया गया। राम रहीम को मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के 19 साल पुराने मामले में 2021 में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। 2017 में उसे रेप के मामले में 20 साल की कैद की सज़ा हुई थी।


