रेल मंत्री ने ओडिशा में स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, शेयर किया कंट्रोल रूम का वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के उनके औचक निरीक्षण का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्हें स्टेशन के कंट्रोल रूम में ट्रेनों के परिचालन से संबंधित जानकारी लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक और वीडियो में वह अधिकारियों के साथ स्टेशन पर मौजूद टी-स्टॉल पर चाय व बिस्किट खाते दिख रहे हैं।
read more at अमर उजाला


