रेल मंत्री ने नई दिल्ली स्टेशन पर चलाई फर्श की सफाई करने वाली मशीन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फर्श की सफाई करने वाली एक मशीन चलाते दिखे जिसका वीडियो रेल मंत्रालय ने शेयर किया है। मंत्रालय ने कहा कि हाउसकीपिंग स्टाफ को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री ने क्लीनिंग मशीन चलाई। गौरतलब है, भारतीय रेलवे 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'स्वच्छता पखवाड़ा' मना रहा है।
read more at Twitter


