रेल मंत्री ने शेयर की खंडाला और लोनावला के बीच विशाल घाट से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर खंडाला-लोनावला के बीच एक विशाल घाट से गुज़रती वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर शेयर की है। मुंबई (महाराष्ट्र) को पहली वंदे भारत ट्रेन सितंबर-2022 को मिली थी जो गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल के बीच चलती है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई से 2 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
read more at Twitter


