रेल मंत्री लगातार काम कर रहे हैं, उनका इस्तीफा मांगना बुद्धिमानी नहीं: पूर्व पीएम देवेगौड़ा
ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर विपक्ष द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगे जाने पर पूर्व प्रधानमंत्री व जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "रेल मंत्री ने नुकसान की भरपाई के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं। वह लगातार काम कर रहे हैं।" बकौल देवेगौड़ा, इस स्थिति में वैष्णव का इस्तीफा मांगना बुद्धिमानी नहीं है।
read more at जनसत्ता


