रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं: 'अग्निपथ' को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से रेल मंत्री
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'अग्निपथ' योजना को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं से रेलवे की संपत्ति को नुकसान ना पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने युवाओं से हिंसक प्रदर्शनों में शामिल न होने का आग्रह किया। दरअसल, 'अग्निपथ' के खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार व तेलंगाना में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की व ट्रेनों में आग लगा दी।
read more at लेटेस्टली


