रेलवे के तार पर बिहार में गिरा पेड़, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची वंदे भारत ट्रेन
पटना (बिहार) में सोमवार देर रात रेलवे की डाउन लाइन पर बिजली के हाईटेंशन तार पर एक पेड़ गिर गया जिससे मौके पर अत्यधिक चिंगारी निकली। इस दौरान अप लाइन से गुज़र रही वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। चिंगारी देखकर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी थी और थोड़ी देर बाद यात्रा फिर से शुरू की।
read more at हिन्दुस्तान


