Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से नाराज़ पंजाब के बसिआला गांव ने मतदान का किया बहिष्कार

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 20 February 2022
पंजाब में गढ़शंकर विधानसभा के तहत आने वाले बसिआला गांव के 1,117 मतदाताओं ने रेलवे क्रॉसिंग बंद करने के विरोध में रविवार को मतदान का बहिष्कार किया। सरपंच हरदेव सिंह ने कहा कि क्रॉसिंग बंद होने के कारण करीब दो किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है और बसिआला समेत 5 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है।
read more at भाषा