Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रेलवे ने ₹26,000 करोड़ में सीमेंस को दिया 1,200 इलेक्ट्रिक इंजन के निर्माण व रखरखाव का ठेका

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 25 December, 2022
भारतीय रेलवे ने सीमेंस इंडिया को मालगाड़ी के 9,000 हॉर्सपावर के 1,200 इलेक्ट्रिक इंजन के निर्माण और रख-रखाव का ठेका दिया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक, इंजनों का निर्माण 11 साल में होना है और 35 वर्षों तक इनका रख-रखाव किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि टैक्स और प्राइस वेरिएशन को हटाकर अनुबंध का अनुमानित मूल्य करीब ₹26,000 करोड़ है।
read more at भाषा