रेलवे लाइन पर स्कूटर फेंकने से हुए इलेक्ट्रिक फॉल्ट के कारण यूके में हुआ धमाका
यूके के साउथहैम्प्टन में कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर एक स्कूटर को रेलवे लाइन पर फेंकने से हुए इलेक्ट्रिक फॉल्ट के कारण ज़ोरदार धमाका सुनाई दिया और रात में आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस और दमकल विभाग ने सेंट डेनिस स्टेशन पहुंचकर स्कूटर बरामद किया। कई लोगों ने धमाके का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया।


