रेसलर सुनील ने 13 साल बाद भारत को एशियन गेम्स में ग्रीको-रोमन स्टाइल में दिलाया पदक
भारतीय रेसलर सुनील कुमार ने चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2022 में मेन्स ग्रीको-रोमन शैली में 87 किलोग्राम के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने किर्गिस्तान के रेसलर अताबैक अज़ीसबैकोव को हराया है। गौरतलब है कि 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने एशियन गेम्स 2022 में ग्रीको-रोमन शैली में पदक जीता है।
read more at X (Formerly Twitter)


