'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने रिलीज़ के 10 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ने दसवें दिन ₹13.50 करोड़ कमाए। इसका कुल कलेक्शन ₹105.08 करोड़ बताया जा रहा है।
read more at Hindustan Times


