रोड पर गाड़ी खड़ी करने वाले की फोटो भेजने वाले को मिलेगा इनाम, लाने वाला हूं कानून: गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है, "मैं एक कानून लाने वाला हूं जिसके तहत रोड पर जो वाहन खड़ा करेगा उस पर अगर ₹1,000 का जुर्माना लगेगा तो उसकी तस्वीर खींचकर भेजने वाले को ₹500 दिए जाएंगे।" दरअसल, गडकरी ने लोगों द्वारा अपने वाहनों के लिए पार्किंग की जगह न बनाने को लेकर यह बात कही है।
read more at भाषा


