रोडवेज़ बस और कार की टक्कर में हरियाणा में 5 लोगों की हुई मौत व 11 लोग हुए घायल
रेवाड़ी (हरियाणा) में बुधवार को कार और हरियाणा रोडवेज़ की बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 11 अन्य लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई थी जहां बस से उसकी टक्कर हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
read more at भाषा


