Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोडियम पॉलिश वाले ₹1.12 करोड़ के सोने के तार के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 17 July, 2022
जयपुर एयरपोर्ट (राजस्थान) पर शारजाह से आए एक यात्री को तस्करी के 2.17-किलोग्राम सोने के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया। कस्टम विभाग के मुताबिक, ज़ब्त हुए सोने का मूल्य करीब ₹1.12 करोड़ है। बकौल कस्टम विभाग, यात्री के बैग की एक्स-रे जांच में डार्क इमेज नज़र आई और उसे खोलने पर रोडियम पॉलिश वाले सोने के तार मिले थे।