'रोडीज़' में शामिल होने के लिए कॉलेज से 30 दिन की छुट्टी ली थी: आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा है कि 'रोडीज़ 2' में शामिल होने के लिए उन्होंने कॉलेज से 30 दिनों की छुट्टी ली थी। उन्होंने कहा, "मैंने 'रोडीज़' का ऑडिशन नहीं दिया था। मेरे माता-पिता चाहते थे कि पढ़ाई पूरी करूं। मेकर्स ने फोन पर बताया कि जीतने पर मुझे ₹5 लाख और 1 बाइक मिलेगी। मैं गया और जीत गया।"


