रोनाल्डो ने गोल करने के बाद आसमान की ओर किया इशारा, इसे दिवंगत बेटे को किया समर्पित
मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को आर्सेनल के खिलाफ गोल करने के बाद इसे अपने नवजात दिवंगत बेटे को समर्पित किया। रोनाल्डो ने 34वें मिनट में गोल करने के बाद आसमान की ओर देखा और अपने दिवंगत बेटे को श्रद्धांजलि दी। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।
read more at Mirror


