रोनाल्डो ने शेयर कीं अल-नासर के लिए खेले गए अपने पहले मैच की तस्वीरें
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के लिए खेले गए अपने पहले मैच की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। रोनाल्डो ने लिखा, "पहला मैच, पहली जीत, शानदार दोस्तों...सभी फैन्स का शुक्रिया।" सऊदी प्रो लीग के इस मैच में अल-नासर ने एत्तिफाक एफसी को 1-0 से हराया जिसमें ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर तालिस्का ने मैच का एकमात्र गोल दागा।
read more at Instagram


