मुझे याद रहेगा कि मैं भारतीय ध्वज थामकर खारकीव से 12-किमी पैदल चली थी: छात्रा
यूक्रेन से लौटी मेडिकल छात्रा श्वेता टी. कुमारस्वामी ने बताया है, "मुझे हाथ में तिरंगा थामकर 12-किलोमीटर पैदल चलकर खारकीव रेलवे स्टेशन से पिसोचिन जाना याद रहेगा जहां हमारे ऊपर हर तरह का खतरा था।" बकौल श्वेता, "खारकीव से रोमानियाई बॉर्डर के सफर में हम बमबारी से डरे हुए थे लेकिन माता-पिता से झूठ बोला ताकी वह घबराएं नहीं।"


