रोमानियाई नागरिक को गुजरात में पड़ा दिल का दौरा, आईसीजी के हेलीकॉप्टर ने किया रेस्क्यू
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आईसीजी के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट से लगभग 82 किमी दूर एक रोमानियाई नागरिक को कमर्शियल शिप से बचाया। अधिकारी के मुताबिक, रोमानियाई नागरिक को यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और उसे एयरलिफ्ट कर पोरबंदर वापस लाया गया है।
read more at Twitter


