Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोहित की बल्लेबाज़ी का वीडियो देखकर मैदान में उतरता हूं, इसे अंधविश्वास कह सकते हैं: जितेश

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 15 April 2022
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने खुलासा किया है कि वह रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी का वीडियो देखकर मैदान में उतरते हैं। 2016 और 2017 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे जितेश ने कहा, "इसे आप शायद अंधविश्वास कह सकते हैं...लेकिन खेलने के लिए जाने से पहले...मैं यही करूंगा। मुझे वास्तव में...उन्हें बल्लेबाज़ी करते देखने में मज़ा आता है।"
read more at Punjab Kings