रोहित के टॉस पर फैसला भूलने के बाद मियांदाद के 1981 का टॉस वाला वीडियो हुआ वायरल
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर टीम का फैसला भूलने के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान जावेद मियांदाद के 1981 का टॉस वाला वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में मियांदाद कहते दिखे, "मुझे नहीं पता कि (हम क्या करेंगे)। मैं ड्रेसिंग रूम में जाकर आपको इस फैसले के बारे में बताऊंगा।"
read more at Sportskeeda हिन्दी


