रोहित शर्मा ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे तेज़ अर्धशतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ा। 36-वर्षीय रोहित ने त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने टेस्ट में पिछला सबसे तेज़ अर्धशतक 2021 में चेन्नई में बनाया था जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
read more at NewsBytes हिन्दी


