Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, भारत में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 18 January, 2023
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत में वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। 35-वर्षीय रोहित ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने पहले छक्के के साथ भारत में वनडे में अपने छक्कों की संख्या 124 (74-पारी) कर ली। उन्होंने एम.एस. धोनी को पछाड़ा जिन्होंने भारत में वनडे में 123 छक्के लगाए थे।
read more at BCCI