रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के लिए लगा ₹12 लाख का जुर्माना
मुंबई इंडियंस द्वारा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2022 में अपने पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगा है। ओवर-रेट से संबंधित मुंबई का इस सीज़न का पहला मामला होने के कारण रोहित पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं, मुंबई को 4-विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
read more at CricTracker


