रोज़ झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं होती: लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रियंका
लखीमपुर खीरी (यूपी) में 2 नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया है, "रोज़ अखबारों...में झूठे विज्ञापन देने से कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती...कब जागेगी सरकार?" वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या...'हाथरस की बेटी' हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।"
read more at Twitter


