रात 10 बजे-सुबह 6 बजे तक भारतीय रेलवे के 'नाइट-जर्नी रूल' लागू रहते हैं। इस दौरान मोबाइल पर धीरे बात करनी होती है और स्पीकर पर गाने/वीडियो नहीं चला सकते। कोच की मुख्य लाइट्स बंद रहती हैं, मिडल-बर्थ रात 10-बजे के बाद खोली जा सकती है। रात में टीटीई सामान्य परिस्थितियों में यात्रियों की नींद में बाधा नहीं डाल सकता।