लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर रवि किशन समेत भोजपुरी कलाकारों ने जताया शोक
लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर भोजपुरी कलाकारों रवि किशन, खेसारी लाल यादव, निरहुआ हिंदुस्तानी, पवन सिंह, मनोज तिवारी व मालिनी अवस्थी ने शोक जताया है। रवि ने कहा, "स्वर की देवी, हमारी संस्कृति की पहचान जिनकी आवाज़ के बिना छठ महापर्व, शादी-विवाह सब अधूरा होता है। छठी मईया मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लीं।"
read more at ABP न्यूज़


