Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती 'आप' और बीजेपी: किसानों की पुलिस हिरासत पर अशोक गहलोत

short by सुनील गुप्ता / on Thursday, 20 March, 2025
शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) पर प्रदर्शन कर रहे कई किसानों को पुलिस हिरासत में लिए जाने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बताती है कि बीजेपी (केंद्र सरकार) और 'आप' (पंजाब सरकार) का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। बकौल गहलोत, केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के चलते किसान प्रदर्शन कर रहे थे।
read more at ANI