लोकप्रिय टिक-टॉकर 'खाबी लेम' को अमेरिकी इमिग्रेशन ने हिरासत में लिया, जानें मामला
लोकप्रिय टिक-टॉकर 'खाबी लेम' को अमेरिकन इमिग्रेशन ऐंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने हिरासत में लिया था। दरअसल, खाबी पर वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बावजूद देश में रहने का आरोप था। आईसीई ने बताया कि खाबी 30-अप्रैल को अमेरिका आए थे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद उसी दिन छोड़ दिया गया और वह अमेरिका से जा चुके हैं।


