लोकल बेकरी का सामान खाने से पहले जांच लिया करें: फंफूदी लगे पाई का वीडियो शेयर कर ज़ायरा
फिल्म 'दंगल' में काम कर चुकीं पूर्व अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक पाई (केक) का वीडियो शेयर किया जिसे उन्होंने श्रीनगर के स्थानीय बेकरी से ऑर्डर किया था। वीडियो में पाई में फफूंदी लगी हुई दिख रही है। ज़ायरा ने कैप्शन में लिखा, "लोकल बेकरी से लिया गया सामान खाने से पहले जांच लिया करें।"


