Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव हारने वाले उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा उप-चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 2 July, 2024
राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए ने राज्यसभा उप-चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। लोकसभा में पाटलिपुत्र से मीसा भारती और नवादा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद बिहार में राज्यसभा की 2 सीटें खाली हुई हैं। गौरतलब है, कुशवाहा ने काराकाट से लोकसभा चुनाव-2024 लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।