Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेखपाल ने रिश्वत नहीं दे पाने पर कहा- बेटी को ही भेज दो: यूपी में गरीब परिवार का आरोप

short by खुशी / on Friday, 11 September, 2026
रायबरेली (यूपी) में एक गरीब परिवार ने लेखपाल पर घर गिरने की रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। परिवार की एक बेटी ने आरोप लगाया, "लेखपाल ने कहा 'खर्चा-पानी नहीं है तो अपनी बेटी को ही भेज दो'...एसडीएम से शिकायत करने पर वह ठहाके मारकर ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे...सुनवाई नहीं होगी तो खुदकुशी कर लूंगी।"