Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, लीड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 20 June, 2025
भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 144 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही वह लीड्स में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। गौरतलब है, जायसवाल का इंग्लैंड में यह पहला टेस्ट मैच भी है और टेस्ट क्रिकेट में उनका यह 5वां शतक है।
read more at ESPNcricinfo