लातूर में बर्ड फ्लू से 51 कौओं की हुई मौत, 10 KM के दायरे को घोषित किया गया अलर्ट ज़ोन
लातूर (महाराष्ट्र) के उदगीर में बर्ड फ्लू से 51 कौओं की मौत हो गई है। पशुपालन उपायुक्त डॉक्टर श्रीधर शिंदे ने बताया कि रिपोर्ट से पता चला है कि कौओं की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) से हुई है। ज़िला प्रशासन ने जिस जगह मृत कौवे मिले हैं वहां से 10 किलोमीटर के दायरे को अलर्ट ज़ोन घोषित कर दिया है।
read more at भाषा


