Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंदन में एअर इंडिया की एयर होस्टेस के होटल रूम में घुसकर शख्स ने उसपर हैंगर से किया हमला

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 18 August, 2024
लंदन में एक होटल के कमरे में ठहरी एअर इंडिया की एयर होस्टेस पर एक शख्स द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला सो रही थी तभी आधी रात को शख्स ने कमरे में घुसकर उसपर हैंगर से हमला किया और भागने की कोशिश करने पर उसे ज़मीन पर घसीटा। आरोपी पकड़ लिया गया है।