लुधियाना में 'आप' नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से चचेरे भाई की हुई मौत
लुधियाना (पंजाब) में 'आप' नेता गोल्डी सब्बरवाल के पटाखा गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने और धमाकों से दीवार भरभराकर गिर गई जिसके मलबे में दबने से उनके 27-वर्षीय चचेरे भाई की मौत हो गई। 'आप' नेता ने बताया कि गोदाम में पिछले साल के बचे हुए पटाखे रखे थे और संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है।
read more at Timesnowhindi


