Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोन रिकवरी के लिए घर आने वाले युवक से बिहार में शादीशुदा महिला को हुआ प्यार, रचाई शादी

short by खुशी / on Wednesday, 12 February 2025
जमुई (बिहार) में मंगलवार को एक शादीशुदा महिला ने लोन रिकवरी के लिए घर आने वाले युवक से शादी कर ली। फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 22-वर्षीय युवक के अनुसार, वह लोन के रुपए लेने महिला के घर आता-जाता रहता था जिस दौरान दोनों में प्यार हो गया। बकौल महिला, उसके शराबी पति को इस शादी के बारे में पता है।