रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई लोन रिकवरी में बैंकों और एनबीएफसी की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए जल्द ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन नियमों में रिकवरी एजेंट्स के व्यवहार, जोर-ज़बरदस्ती और अनफेयर प्रैक्टिसेज पर स्पष्ट सीमाएं तय की जाएंगी। इसके अलावा, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की मिस-सेलिंग रोकने के लिए भी कड़े निर्देश लाए जाएंगे।