लेनोवो ने पेश किया दुनिया का पहला 'रोलेबल' लैपटॉप, बटन दबाते ही बढ़ जाएगी स्क्रीन
लेनोवो ने थिंकबुक प्लस जेन-6 रोलेबल लैपटॉप पेश किया है। इसमें दुनिया की ऐसी पहली डिस्प्ले स्क्रीन है जिसमें बटन दबाते ही स्क्रीन साइज़ 14-इंच से बढ़कर 16.7-इंच हो जाती है। हालांकि, फोल्डेबल फोन्स की तरह इसकी स्क्रीन मुड़ी हुई नहीं है और ना ही इसमें कोई गैप है क्योंकि एक्स्ट्रा स्क्रीन को कीबोर्ड के नीचे छिपाया गया है।


