Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेनदेन शुल्क लगा तो UPI का इस्तेमाल बंद कर देंगे 75% उपयोगकर्ता: रिपोर्ट

short by मनीष झा / on Sunday, 22 September, 2024
'लोकलसर्किल्स' ने रविवार को जारी किए गए एक सर्वेक्षण में बताया है कि यूपीआई सेवा पर यदि किसी तरह का लेनदेन शुल्क लगाया जाता है तो 75% उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल बंद कर देंगे। सर्वेक्षण के मुताबिक, सिर्फ 22% यूपीआई उपयोगकर्ता लेनदेन शुल्क का बोझ उठाने को तैयार हैं। बकौल सर्वेक्षण, 38% उपयोगकर्ता अपना 50% भुगतान यूपीआई द्वारा करते हैं।