Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लंपी बीमारी की स्वदेशी वैक्सीन को CDSCO से मिली मंज़ूरी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 February 2025
भारत बायोटेक समूह की कंपनी बायोवेट द्वारा पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी के लिए बनाई गई वैक्सीन 'बायोलम्पिवैक्सिन' को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से मंज़ूरी मिल गई है। बकौल कंपनी, यह दुनिया की पहली वैक्सीन है जो संक्रमित और टीका लगाए गए जानवरों के बीच अंतर करने में मदद करेगी व जल्द ही बाज़ार में उपलब्ध होगी।
read more at Hindustan Times