लापता होने के बाद मुंबई में पहली बार दिखे ऐक्टर गुरुचरण सिंह, अपने बकाए को लेकर की बातचीत
तकरीबन एक महीने तक लापता रहने के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह पहली बार मुंबई में सार्वजनिक तौर पर नज़र आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार को देखा गया और फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका वीडियो शेयर किया है। गुरुचरण ने 'तारक मेहता...' के अपने बकाए को लेकर कहा, "हां, सबका कर दिया है ऑलमोस्ट।"


