लंबे विज्ञापनों से समय बर्बाद करने को लेकर बेंगलुरु के शख्स ने PVR पर किया मुकदमा, मिला हर्जाना
बेंगलुरु की उपभोक्ता अदालत ने थिएटर में लंबे विज्ञापनों के चलते समय बर्बाद होने की एक उपभोक्ता की शिकायत पर पीवीआर और आईनॉक्स (अब पीवीआर में विलय) पर ₹28,000 जुर्माना लगाया है। बकौल उपभोक्ता, 2023 में पीवीआर में विज्ञापन में उसके 25-मिनट बर्बाद हुए थे। पीवीआर से टिकट पर फिल्म शुरू होने का असल समय बताने को कहा गया है।
read more at Hindustan Times


