लंबे समय तक कब्ज़ रहने से कौन-कौनसी गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं?
यूके सरकार की नैशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, लंबे समय तक कब्ज़ (कॉन्स्टिपेशन) रहने से स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। इनमें हेमोरॉयड्स (पाइल्स), फीकल इम्पैक्शन (मलाशय में कठोर/सूखे मल का जमा होना), रेक्टल प्रोलैप्स (गुदा का बाहर निकल आना) और एनल फिशर (कठोर मल निकलने के दौरान गुदा के आसपास के ऊतक फटना) शामिल हैं।
read more at NHS


