Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेबनान में इज़रायली हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या हुई 2,255

short by मनीष झा / on Sunday, 13 October, 2024
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8 अक्टूबर 2023 को हिज़्बुल्लाह-इज़रायल संघर्ष की शुरुआत के बाद से देश में इज़रायली हवाई हमलों में मरने वाले लोगों की संख्या 2,255 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान कुल 10,524 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को लेबनान में इज़रायली हवाई हमलों में 26 लोग मारे गए थे।