Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने बताया अगले साल किस सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 8 December, 2024
हसनपुर (बिहार) से आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि वह महुआ सीट से 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने 2015 में महुआ सीट से ही अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की थी। 2020 में उन्होंने यह सीट मुकेश रौशन के लिए छोड़ दी थी।